Gujarat: लगातार 3 धमाकों के बाद सूरत के ONGC प्लांट में लगी भीषण आग
Gujarat: सूरत के ONGC प्लांट में लगी भीषण आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम के प्लांट में देर रात भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूरत स्थित ONGC के प्लांट में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Recommended Video

आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थी। एएनआई ने आग का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दो जगहों पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिख रही है। आग के कारण आसपास धुंआ भर गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सूरत के कलेक्टर डॉ धवल पटेल ने कहा कि सुबह करीब तीन बने ONGC के प्लांट में लगातार तीन धमाके हुए। इन धमाकों के बाद प्लांट में आग लग गई। आग बेहद भयानक हैं। घटना पर ओएनजीसी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि सुबह प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खथबर नहीं है। ओएनजीसी ने कहा कि प्लांट में लगे आग पर काबू पा लिया गया है।
आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं ओएनजीसी के अधिकारी गैस सिस्टम के प्रेशर को डिप्रेशराइज करने में जुटे हैं। आपको बता दें कि सूरत स्थित ओएनजीसी के इस संयंत्र में आग लगने की घटना पहली बार नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार आग की घटना हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications