गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हफ्ते के इस दिन को सबसे खराब दिन घोषित किया, जानें वजह
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हफ्ते के इस दिन को सबसे खराब दिन घोषित किया, जानें वजह
Guinness World Records: कई लोग अपने अच्छे काम की शुरूआत के लिए सप्ताह के उस दिन को चुनते हैं जो दिन उनके लिहाज से लकी होता है। वहीं कुछ लोग सप्ताल के किसी दिन को अपने अनुभव के आधार पर अपने लिए अनलकी मान बैठते हैं। वहीं अब आपको ताज्जुब होगा गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड ने हफ्ते के एक दिन को सबसे खराब दिन घोषित कर दिया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इस दिन को सबसे बुरे दिन घोषित किया
ये वो ही दिन है जिसके आते ही हर वर्किंग इंसान सोचता है कि अरे आखिर ये दिन क्यों आ गया। सप्ताह का ये दिन सोमवार है जो आता तो हर महीने में चार बार लेकिन वीकेंड के बाद इसके आते ही लोग ये ही सोचते हैं अरे फिर सोमवार आ गया। सोमवार जिस दिन से पूरे हफ्ते की शुरूआत होती है उस दिन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी हफ्ते के सबसे बुरे दिन घोषित कर दिया है।

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लिखी ये बात
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित किया है। अपने ट्टिटर हैंडल पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लिखा है कि "हम आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन का रिकॉर्ड दे रहे हैं"। लोग जमकर इस ट्टीट पर प्रतिक्रिया देने लगे।

गिनीज बुक ने सोमवार क्यों बताया सबसे खराब दिन
गिनीज बुक ने इस दिन को खराब इसलिए बाताया है क्योंकि ये दिन शनिवार और रविवार के वीकेंड के बाद आता है। दो दिन तक आराम करके इंसान आलसी हो जाता है और सोमवार के आने पर दुखी हो जाते हैं। इंसान रविवार को मानसिक रूप से रिलैक्स रहता है उसे अपने प्रोफेशन से संबंधित कोई टेंशन नहीं होती। इतने रिलैक्ट के बाद जब भी सोमवार आता है तो हर कोई ये ही सोचता है काश ये दिन ना आता। कई बार तो अपने फेसबुक, वाट्अप स्टेटस पर भी लिख देते हैं कि लो फिर सबसे खराब दिन सोमवार आ गया। इसी को संज्ञान में लेते हुए गिनीज बुक ने भी बेचारे सोमवार को हफ्ते का सबसे खराब दिन बता दिया।
we're officially giving monday the record of the worst day of the week
— Guinness World Records (@GWR) October 17, 2022
सोमवार से नफरत दशकों पुरानी है
सोमवार जिससे नए सप्ताह की शुरूआत होती है उस दिन लोगों को नफरत आज की नहीं दशकों से चली आ रही है! ऐसा इसलिए है क्योंकि सप्ताह भर आफिस या काम पर जाने वाले लोगों द्वारा सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन माना जाता रहा है। कई उत्तरी अमेरिकी अपनी नौकरी से नफरत करते हैं। वहीं लोगों के साथ किए गए कुछ सर्वे में भी ये बात सामने आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications