कोरोना वायरस मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करते समय नियमों का हो सख्ती से पालन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज प्जाज्मा थेरेपी से किए जाने का केरल में ट्रायल सफल हो रहा हैं। कोरोना मरीजों का इलाज कोंवालेसेंट प्लाज्मा थैरेपी से किए जाने के लिए हाल ही में इंस्टीट्यूट को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने केरल के एक इंस्टीट्यूट को इसके ट्रायल की अनुमति दी थी। यह खास किस्म थैरेपी है। जिसमें कोरोना से उबर चुके मरीजों से ब्लड लिया जाता है और उसमें मौजूद एंटीबॉडीज को नए कोरोना के मरीजों में चढ़ाया जाता है। अब इस थेरेपी के सफल ट्रायल के बाद अन्य राज्यों में भी कोरोना मरीजों का प्जाज्मा थेरेपी से इलाज किया जाएगा।














Click it and Unblock the Notifications