घर पर फोन छोड़ गया युवक तो मेहमान ने कर डाली ऐसी हरकत

नई दिल्ली। 23 साल के एक शख्स ने अपने घर पधारे एक मेहमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकाश कुमार ने कहा कि बीते माह जब उसके रूप पार्टनर आनंद पटेल के चाचा सागर पटेल उनके घर आए थे तो उन्होंने उसकी गैरहाजिरी में उसके फोन से 13000 रुपये की शॉपिंग कर डाली थी। बिहार के मुंगेर के रहने वाले आकाश ने कहा कि वे अपने साथ ही काम करने वाले प्रमोद और आनंद के साथ रहते हैं। सागर पटेल मध्यप्रदेश से हमारे यहां कुछ दिन रहने आए थे। क्योंकि हमारी कंपनी में फोन ले जाने की इजाजत नहीं है तो हम उसे घर छोड़ जाते हैं।

guest shops 13000 rupee worth things online as the host leaves the phone behind

आकाश ने कहा कि हम सब मोबाइल छोड़कर ऑफिस चले गए जबकि सागर पटेल घर पर ही रहे। मेरे फोन में कोई लॉक नहीं तो वे उसे आसानी से खोल सके। उन्होंने मेरे डेबिट कार्ड से जानकारी निकालकर मोबाइल पर आए ओटीपी की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग की। इस सब में वे सबूत मिटाने के लिए मैसेज डिलीट करना नहीं भूले। आकाश के अनुसार 13,14 और 16 मार्च को तीन बार उसके अकॉउंट 13300 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई। हर बार एसएमएस डिलीट किए गए।

यह भी पढ़ें- जानिए गाजियाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

आकाश को इस फ्राड के बारे में तब मालूम हुआ जब उन्होंने फोन को खोलकर देखा तो उन्हें उनका नार्मल सिम कार्ड माइक्रो में बदला दिखा। उन्हें शक हुआ तो बैंक जाकर सारा मामला समझ आया।

हालांकि रिजर्व बैंक ने यह निर्देश जारी कर रखा है कि बैंक किसी भी खाताधारक से उसके बैंक का डिटेल जैसे डेबिट कार्ड (Debit card) या क्रेडिट कार्ड (credit card) की जानकारी नहीं मांग सकते हैं। और बैंक इस नियम का पालन भी करते हैं और खाताधारकों से ऐसी जाानकारी नहीं मांगते हैं, लेकिन अक्सर फ्रॉड लोग बैंक खाताधारकों को फर्जी नाम से फोन कर ऐसी जानकारी मांगते हैं। जो लोग ऐसी जानकारी देने से मना कर देते हैं वह तो ऑनलाइन फ्रॉड (online fraud) से बच जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इन फ्रॉड करने वालों के झांसे में आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसे होता है Online Fraud, बचने का बस है एक तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+