आज से सस्ती हो जाएंगी ये 23 चीजें, जीएसटी की घटी हुई दरें होंगी लागू
Recommended Video

नई दिल्ली। नए साल पर तोहफे के रूप में केंद्र सरकार 23 गुड्स और सर्विस पर जीएसटी की दर को घटा दिया है। इस लिस्ट में मूवी टिकट, टीवी और मॉनीटर स्क्रीन शामिल हैं। जीएसटी परिषद ने 22 दिसंबर को इन चीजों पर से जीएसटी की दर को घटाने का निर्णय लिया है।

इन चीजों से घटेगी जीएसटी की दर
जिन चीजों के दाम नए साल से घटने वाले हैं उनमें मूवी टिकट, टीवी, मॉनीटर स्क्रीन, फ्रोजेन और संरक्षित सब्जियों समेत पॉवर बैंक शामिल हैं। परिषद ने 28 प्रतिशत स्लैब को युक्तिसंगत बनाया और हाइएस्ट स्लैब को लग्जरी तक सीमित कर दिया. इसमें डीमेरिट, सिंस गुड्स, सीमेंट, लार्ज स्क्रीन टीवी, एयर कंडीशन और डिशवाशर हैं।

इन चीजों पर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत किया गया जीएसटी
पुली, ट्रांस्मिशन शॉफ्ट, क्रैंक, गीयर बाक्स, उपयोंग किए जा चुके टायर, लीथियम आयन बैट्री के पॉवर बैंक, डिजिटल कैमर, वीडियो कैमरा, वीडियो गेम जैसी चीजों पर से 28 प्रतिशत के जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

इन चीजों पर 28 प्रतिशत से 5 प्रतिशत किया गया जीएसटी
जीएसटी परिषद ने दिव्यांगों के प्रयोग में आने वाले कैरेज और उसके पार्ट्स पर जीएसटी को 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा सामान ढोने वाले वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications