आयुर्वेदिक दवाइयों के सस्ता होगा ये सब, वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया है।
नई दिल्ली। जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया है। जेटली ने कहा है कि बिना ब्रांडेड आयुर्वेदिक दवाइयों पर जीएसटी अब 5% लिया जाएगा। गौरतलब है कि बिना ब्रांडेड आयुर्वेदिक दवाइयों पर पहले 12 प्रतिशत तक जीएसटी लगता था। इसके अलावा जरी के जॉब वर्क पर टैक्स 12 % से घटाकर 5 % किया जाएगा। आम पापड़ पर अब 5 % टैक्स लगेगा, पहले यह 12 % था। शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।

- ज्यादा लेबर वाले सरकारी काम पर अब 5 % टैक्स लगेगा, पहले 18 % टैक्स लगता था।
- प्लास्टिक कचरा पर अब 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा, पहले यह 18 % था।
- ई-वेस्ट पर अब 18 % लगेंगे, पहले 28 % लगते थे।
- स्टेशनरी सामानों पर अब 18 % टैक्स लगेगा, पहले यह 28 % था।
- 15.5 लाख करोबारी कंपोजिशन स्कीम में हैं शामिल।
ये 7 सामान हुए सस्ते
- पैक्ड फूड सस्ता हुआ, GST 18 फीसदी से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया।
- डीजल ईंजन और पंप के पार्ट्स सस्ते होंगे।
- जरी के काम पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया।
- स्टेशनरी का सामान सस्ता होगा. 28 फीसदी से 18 प्रतिशत GST किया गया।
- बिना ब्रांड वाली नमकीनों पर GST 12 फीसदी से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया। वित्त मंत्री ने खासकर खाखरा का नाम लेकर कहा कि यह स्स्ता होगा।
- बिना ब्रांड की आयुर्वेदिक दवाइयां सस्ती होंगी, 12 फीसदी से 5 फीसदी GST किया गया।
- बच्चों के खाने के सामान पर पर GST 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
- इसे भी पढ़ेंः- छोटे कारोबारियों को दिवाली तोहफा, हर महीने नहीं भरना होगा GST रिटर्न, गहनों पर GST अधिसूचना रद्द












Click it and Unblock the Notifications