GST Council Meet: अरुण जेटली का ऐलान, 211 सामान हुए सस्‍ते, जानिए पूरी लिस्‍ट

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में GST काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें कई चीजों के दाम सस्ते हो गए हैं। इस संबंध में अरुण जेटली ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी दी। आपको बता दें कि गुवाहाटी में जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक हुई है। 9 नवंबर यानी कल इसकी पहली बैठक हुई थी और आज यानी 10 नवंबर को इसकी दूसरी बैठक हुई। अरुण जेटली ने बताया कि किन-किन चीजों में सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में राहत दी गई है। इस फैसले में सरकार की तरफ से 211 सामानों को सस्‍ता कर दिया गया है।

GST Council Meet: अरुण जेटली का ऐलान, 211 सामान हुए सस्‍ते, जानिए पूरी लिस्‍ट

जीएसटी काउंसिल की बैठक में 28 फीसदी जीएसटी दायरे में 227 वस्तुओं की जगह अब सिर्फ 50 आइटम ही रखे गए हैं।जीएसटी काउंसिल ने ऑफ्टर शेव, चॉकलेट्स, च्विंइग गम, डिओडरेंट, वॉशिंग पाउडर, डिटर्जेंट और मार्बल जैसे आइटम्स को 28% के दायरे से घटा कर 18% के दायरे में ला दिया है। जीएसटी काउंसिल ने मौजूदा आइटम्स की लिस्ट में कटौती करते हुए अब इसमें सिर्फ 50 लग्ज़री आइटम को रखा है। 78 आइटम 28 फीसदी टैक्स स्लैब से 18 फीसदी टैक्स स्लैब में लाए गए हैं।अब तक 228 आइटम 28 फीसदी टैक्स स्लैब में थे। 6 आइटम 18 फीसदी टैक्स स्लैब से 5 फीसदी टैक्स स्लैब में लाए गए हैं। 8 आइटम 12 फीसदी टैक्स स्लैब से 5 फीसदी टैक्स स्लैब में लाए गए हैं।

ये हुआ सस्ता
जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला हुआ है कि सैनेटरी, सूटकेस, वॉलपेपर्स, प्लाईवुड, स्टेशनरी आर्टिकल, घड़ी, प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स, आफ्टर शेव, डिओड्रेंट, वॉशिंग पाउडर, ग्रेनाइट और मार्बल जैसे कई उत्पाद अब 18 पर्सेंट वाले दायरे में आएंगे।

इनके दाम में कोई राहत नहीं
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री ने बताया कि पेंट, सीमेंट, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और तंबाकू जैसे सामानों पर कोई राहत नहीं मिली है।

गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही जरूरी उपयोग की वस्तुओं पर ज्यादा टैक्स वसूलने को लेकर सरकार की काफी आलोचना हो रही थी। जिसके बाद सरकार द्वारा इन वस्तुओं पर टैक्स कम करने की उम्मीद पिछले कुछ समय से जताई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+