आखिर किस बात के लिए पीएम मोदी को शाहरूख ने Congrats बोला?
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से अभिनेता शाहरूख खान ने जाने-अनजाने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वो भाजपा वालों के निशाने पर आ गये लेकिन इस बार शाहरूख खान ने पीएम मोदी और उनके कामों की तारीफ की है।
जीएसटी बिल पास होने पर किंग खान ने ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद कोई और हो ना हो..उनके विरोधी जरूर खुश हो गये होंगे। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरूख ने जीएसटी बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश को बधाई दी है।
शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा कि वित्तिय मामले में मेरी समझ थोड़ी कम है। लेकिन फिर भी मैं कह सकता हूं कि जीएसटी बिल हमारे देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर सभी को बधाई।













Click it and Unblock the Notifications