कार खरीदने वालों के लिए बंपर बचत का मौका! GST कटौती के बाद महिंद्रा की SUV और थार ने घटाए दाम

Mahindra Cars Price Cut: अगर कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। जीएसटी काउंसिल के नए रेट का फायदा अब सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। देश की ऑटो दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में तुरंत प्रभाव से भारी कटौती कर दी है।

कंपनी ने शनिवार को बयान जारी करते हुए बताया कि यह फैसला 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में घोषित संशोधित दरों के बाद लिया गया है।

Image Credit- social media

सीधे ग्राहकों को मिलेगा फायदा
महिंद्रा ने साफ किया कि जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों की कीमतों में यह बदलाव किया गया है।कंपनी का दावा है कि इस कदम से ग्राहकों की डिमांड और ज्यादा बढ़ेगी।

महिंद्रा SUV की नई कीमतों पर GST का असर

बोलेरो/नियो (Bolero/Neo)

  • पुराना GST + Cess: 31%
  • नया GST: 18%
  • फायदा: ₹1.27 लाख तक सस्ता

एक्सयूवी3एक्सओ (पेट्रोल)\(XUV3XO Petrol)

  • पुराना GST + Cess: 29%
  • नया GST: 18%
  • फायदा: ₹1.40 लाख तक सस्ता

एक्सयूवी3एक्सओ (डीजल) \(XUV3XO Diesel)

  • पुराना GST + Cess: 31%
  • नया GST: 18%
  • फायदा: ₹1.56 लाख तक सस्ता

थार 2WD (डीजल) \(Thar 2WD Diesel)

  • पुराना GST + Cess: 31%
  • नया GST: 18%
  • फायदा: ₹1.35 लाख तक सस्ता

थार 4WD (डीजल) \(Thar 4WD Diesel)

  • पुराना GST + Cess: 48%
  • नया GST: 40%
  • फायदा: ₹1.01 लाख तक सस्ता

स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic)

  • पुराना GST + Cess: 48%
  • नया GST: 40%
  • फायदा: ₹1.01 लाख तक सस्ता

स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N)

  • पुराना GST + Cess: 48%
  • नया GST: 40%
  • फायदा: ₹1.45 लाख तक सस्ता

थार रॉक्स (Thar Roxx)

  • पुराना GST + Cess: 48%
  • नया GST: 40%
  • फायदा: ₹1.33 लाख तक सस्ता

एक्सयूवी700 (XUV700)

  • पुराना GST + Cess: 48%
  • नया GST: 40%
  • फायदा: ₹1.43 लाख तक सस्ता

पूरे SUV पोर्टफोलियो पर जीएसटी का फायदा

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने साफ कर दिया है कि जीएसटी 2.0 के तहत मिलने वाला पूरा फायदा अब कंपनी अपने पूरे ICE SUV पोर्टफोलियो में ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

स्कॉर्पियो N पर सबसे बड़ी राहत
महिंद्रा की स्कॉर्पियो N पर पहले 48% जीएसटी + सेस लगता था। अब जीएसटी 2.0 में सिर्फ 40% टैक्स देना होगा। इस बदलाव से ग्राहकों को लगभग 1.45 लाख रुपये तक सस्ता दाम मिलेगा। ये कंपनी की सबसे बड़ी राहतों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+