GSLV-Mk III: भारत सबसे भारी रॉकेट 22 अक्‍टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में उतारेगा

GSLV-Mk III: भारत सबसे भारी रॉकेट 22 अक्‍टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में उतरेगा कमर्शियल सैटेलाइट

India's heaviest rocket GSLV-Mk III : भारत जल्‍द ही विज्ञान की इंटरनेशनल मार्केट में जल्‍द ही अपना परचम लहराने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्‍द ही एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारत का सबसे भारी रॉकेट GSLV-Mk III 22 अक्टूबर को ग्लोबल कर्मिशियल लॉन्च सर्विस मार्केट में उतरने को तैयार है। ये क्षण भारत के लिए एक मील का पत्‍थर साबित होगा।

 GSLV-Mk III

वनवेब के 36 ब्रॉडबैंड उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा

बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की कॉर्मशियल विंग ने न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत श्रीहरिकोटा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से यूनाइटेड किंगडम के स वैश्विक संचार नेटवर्क स्‍टार्टअप वन वेब के 36 ब्रॉडबैंड उपग्रहों अपने सबसे भारी GSLV-Mk III से लॉच करेगा।

ये रॉकेट चार टन के उपग्रह को लॉन्च करने में सक्षम है

ये नया रॉकेट जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में चार टन के उपग्रह को लॉन्च करने में सक्षम है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के सीनियर अधिकारी के अनुसार ये 21 अक्टूबर की मिड नाइट के तुरंत बाद 12 बज किया जाएगा तब तक 22 अक्‍टूबर की तारीख शुरू हो जाएगी।

इसरो और एनएसआईएल के लिए बहुत बड़ा ऐतिहासिक क्षण होगा

गौरतलब है कि पहले एनएसआईएल के अध्‍यक्ष एंव मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर राधाकृष्‍णनन डी ने पहले कहा था कि GSLV-Mk III के जरिए वेनवेब के एक साथ 36 उपग्रहों को भारत में प्रक्षेपित करना इसरो और एनएसआईएल के लिए बहुत बड़ा ऐतिहासिक क्षण होगा। 22 अक्‍टूबर को इसका सफल प्रक्षेपण एक बहुत बड़ी उप‍लब्धि होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+