GSEB: घोषित हुआ गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 67.50 प्रतिशत रहा परिणाम

गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आज सुबह 8 बजे ही घोषित कर दिया गया। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

गांधीनगर। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आज सुबह 8 बजे ही घोषित कर दिया गया। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार गुजरात के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट ठीक-ठाक रहा है। ग्रेस और प्राइवेट छात्रों को मिलाकर रिजल्ट 67.50 प्रतिशत रहा।

Results

गुजरात बोर्ड ने 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 10 मई को जारी किया था। अब सोमवार 28 मई को 10वीं कक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात के 10वीं का रिजल्ट इस बार पिछले साल से बेकार रहा है। पिछले साल जहां कुल पासिंग प्रतिशत 68.24 था, वहीं इस बार ये 67.50 प्रतिशत रहा। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा है। जहां प्रदेश में 72.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, वहीं 63.73 लड़के पास हुए।

सवानी हिल इश्वरभाई ने 10वीं बोर्ड में टॉप किया है। उनके 600 में से 594 अंक हैं। दूसरे नंबर पर 589 अंकों के साथ लडानी कृष्णा हिमांशुकुमार और तीसरे पर 586 अंकों के साछ हिंगराजीया प्रियलकुमार जितुभाई हैं।

परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस प्रकार अपना रिजल्ट देखें-

* गुजरात बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

* अपना रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।

* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

गुजरात बोर्ड में इस बार 7.75 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिसमें से 5.28 पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें: CBSE: टॉपर मेघना श्रीवास्तव के 499 मार्क्स पर सोशल मीडिया ने लिए मजे, पूछा- 'ये एक नंबर कैसे कटा दीदी?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+