GSEB Result 2018: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (gseb result 2018) के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है, वो गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने 12वीं क्लास के विज्ञान वर्ग के छात्रों का रिजल्ट जारी किया है। गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड दसवीं के रिजल्ट 25 मई को जारी करेगा।

आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन इस साल मार्च में कराया गया था। लगभग 17 लाख छात्र/छात्राएं इस परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 10 लाख एसएससी और 5.5 लाख एचएससी जनरल और 1.5 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम के थे।
इस तरह अपना रिजल्ट देखें
- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।
- गुजरात बोर्ड एसएससी और एचएससी के दिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग-इन करें।
- और अपना परिणाम देखें।












Click it and Unblock the Notifications