इसरो ने कोरू से किया GSAT 18 का सफल प्रक्षेपण

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण बृहस्पतिवार भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे किया गया।

GSAT 18


इसरो ने जानकारी दी की फ्रेंच गुयाना के कोरू से 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।

इसका प्रेक्षपण फ्रेंच गुयाना स्थित कोरू के अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया गया।

बता दें कि जीसैट-18 की अनुमानित ऑपरेशनल एज 15 साल है। साथ ही यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवायें देगा।

गौरतलब है कि इसका प्रक्षेपण बुधवार ( 5 अक्टूबर) को ही सुबह किया जाना था लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण इसका प्रक्षेपण एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+