इसरो की एक और बड़ी सफलता, फ्रेंच गुयाना से जीसैट-17 का सफल लॉन्च

बेंगलूरु। भारत के नवीनतम संचार उपग्रह GSAT-17 की फ्रेंच गुयाना से आज सुबह सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हुई है। एरियन-5 वीए-238 रॉकेट के जरिए फ्रेंच गुयाना के कॉरू से इस उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया।

फ्रेंच गुयाना से भारतीय उपग्रह GSAT-17 की सफल लॉन्चिंग

खास बातें

  • GSAT-17 एक भारतीय संचार उपग्रह है।
  • रॉकेट कुल 10,177 किलोग्राम वजन लेकर रवाना हुआ है।
  • जीसैट-17 का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मौजूदा 17 दूरसंचार उपग्रहों के बेड़े को मजबूत करने के लिए किया गया है।
  • इसरो के मुताबिक, जीसैट-17 का वजन लगभग 3,477 किलोग्राम है।
  • अलग-अलग संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए जीसैट-17 नॉर्मल सी-बैंड, एक्सटेंडेड सी-बैंड तथा एस-बैंड में पेलोड का वहन करता है।
  • जीसैट-17 में मौसम डेटा रिले और उपग्रह आधारित खोज एवं बचाव सेवाओं के लिए उपकरण भी हैं।
  • ये उपकरण पहले के इनसैट उपग्रहों को भी प्रदान किए गए हैं।
  • जीसैट-17 को जियोसिन्क्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में एरियन-5 वीए-238 प्रक्षेपण यान से लॉन्च किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते यानी कि 23 जून को 200 से अधिक विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ने का आंकड़ा पूरा कर लिया था। इस बार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट, नैनो उपग्रह एनआईयूएसएटी और 14 अन्य देशों के 29 उपग्रह शुक्रवार को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+