आंध्र प्रदेश में पुलिस स्टेशन के भीतर घुसकर लोगों ने पुलिसवालों की कर दी पिटाई
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पुलिस स्टेशन के भीतर लोगों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार नेल्लोर के रापुड़ पुलिस स्टेशन के भीतर कुछ स्थानीय लोग घुसे और पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया। दरअसल पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए, जिसमे सब इंसपेक्टर और कॉस्टेबल भी शामिल हैं, जिन्हे चोट आई है। घटना के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications