वायुसेना दिवस : पहली बार महिला अधिकारी के हाथ परेड की कमान, पीएम मोदी ने दी बधाई
ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी आज प्रयागराज में भारतीय वायुसेना की परेड को कमांड करेंगी। पहली बार कोई महिला अधिकारी एयरफोर्स परेड को कमांड करने जा रही हैं। प्रयागराज के बमरौली में वायुसेना की सेवा के 91वीं वर्षगांठ के मौके पर शैलजा धामी परेड को कमांड करेंगी।
हेलीकॉप्टर पायलट शैलजा धामी पहली महिला अधिकारी बनी थीं जिन्हें मार्च माह में वायुसेना की कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई थी। शैलजा वेस्टर्न सेक्टर में मिसाइल सक्वॉड्रन की मुखिया हैं। उन्हें वायुसेना में 2003 में कमिशन्ड किया गया था। वह क्वालिफाईड इंस्ट्रक्टर हैं और 2800 घंटे की उड़ान का अनुभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर फोर्स डे पर सभी वायुसेना के अधिकारियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता, समर्पण पर गर्व है। उनका बलिदान और सेवा यह सुनिश्चित करती है कि हमारा आसमान सुरक्षित रहे।
भारतीय सुरक्षाबलों में महिलाएं लगातार आगे आ रही हैं, ऐसे में जिस तरह से शैलजा धामी को यह मौका मिला है वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अहम बात यह है कि पहली बार परेड में सभी महिलाए अधिकारियों को देखने को मिलेगा, जिन्हें हाल ही में अग्निवीर वायु के जरिए भर्ती किया गया है। ये सभी एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर पुरुष सहयोगियों के साथ मार्च करेंगी। परेड में पहली बार गरुड़ कमांडों भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
अब वायुसेना में महिला अधिकारियों को सिर्फ नाम के लिए नहीं भर्ती किया जा रहा है, अब मुख्य धारा से जुड़ रही हैं, उनेहें पुरुषों की तरह अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वो लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, बोर्ड वॉरशिप में अपनी सेवा दे रही हैं, पीबीओआर में शामिल हो रही हैं। स्थाई कमिशन पर तैनात किया जा रहा है, साथ ही वो एनडीए में ट्रेनिंग ले रही हैं।
भारतीय वायुसेना और नौसेना ने महिला अधिकारियों को स्पेशल फोर्सेस यूनिट में शामिल होने की अनुमति दे दी है। गरुड़ कमांडो फोर्स, मरीन कमांडो अब लैंगिक समानता को आगे बढ़ा रहे हैं और महिलाओं को बराबर का अवसर मिल रहा है।
भारतीय वायुसेना के चीफ मार्शल वीआर चौधरी प्रयागराज में वायुसेना का नया ध्वज का अनावरण करेंगे। वायुसेना की शिखा को अब झंडे के ऊपर दाएं कोने में लगाया जाएगा। वर्तमान ध्वज को सात दशक से भी अधिक समय पहले अपनाया गया था।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications