DGCA ने इंडिगो और गो एयर की 11 विमानों की उड़ान पर लगाई रोक, क्या है वजह

नई दिल्ली। इंडिगो और गो एयर की कुछ विमानों की उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। DGCA ने इंडिगो की 8 और गो एयर की 3 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। इन विमानों की इंजनों में खामी पाने के बाद ये रोक लगाई गई। डीजीसीए के मुताबिक प्रैट एण्ड व्हिटनी इंजन वाले 11 A320 नियो विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

 Ground 11 A-320 Neos with faulty Pratt engines immediately, DGCA tells IndiGo, GoAir

ये फैसला इंडिगो की विमान में खामी आने के फौरन बाद लिया गया। सोमवार को लखनऊ जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में गड़बड़ी आने के बाद उसे वापस अहमदाबाद लौटना पड़ा, जिसके बाद डीजीसीए ने ये अहम फैसला लिया और ए320 नियो विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी।

डीजीसीए ने सुरक्षा का हवाला देते हुए ईएसएन450 से अधिक क्षमता वाले प्रैट एण्ड व्हिटनी 1100 इंजन युक्त A320 नियो फ्लाइट्स की उड़ान पर रोक लगा दी है। डीजीसीए ने दोनों ही कंपनियों को आदेश दिया है कि वो इन इंजनों को नहीं लगाएं। नियामक ने कहा है कि वो इस मामले पर सभी संबंद्ध पक्षों के साथ संपर्क में है और हर स्थिति की समीक्षा करेगा। हालांकि इस फैसले से विमानों के संचालन पर असर पड़ना लाजिमी है, क्योंकि एक साथ 11 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+