दुल्हन देखती रही रास्ता, शादी के ठीक पहले लड़के संग फरार हो गया दूल्हा

चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर में शादी के ठीक पहले युवक अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। 25 साल का दूल्हा एक नाबालिग युवक के साथ गायब है। शादी के दो दिन पहले दूल्हा घर से गया तो नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि समलैंगिकता के पहलू से भी वो मामले की जांच कर रहे हैं क्योंकि इस तरह के संकेत शुरुआती जांच में मिले हैं।

संगीत के दिन घर छोड़ गया दूल्हा

संगीत के दिन घर छोड़ गया दूल्हा

25 साल के युवक की पंजाब के डेराबस्सी क लड़की से 11 सितंबर को शादी होनी थी। दोनों की सगाई दो साल पहले हुई थी। शादी के दो दिन पहले महिला संगीत का प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम के दौरान ही दूल्हा नाबालिग दोस्त के साथ लापता हो गया। जब दोनों रातभर नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी गई।

दुल्हे की मां का नाबालिग पर आरोप

दुल्हे की मां का नाबालिग पर आरोप

दूल्हे की मां का कहना है कि उनके बेटे का नाबालिग दोस्त ही उसे लेकर भागा है। उनका कहना है कि वो बेटे की शादी पर एतराज जता रहा था। फोन करके भी बेटे से किसी लड़की से शादी न करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि दोनों कई माह साथ रहते थे। दूल्हे के नाबालिग दोस्त की मां का कहना है कि बेटे से वो खुश नहीं थीं और एक साल पहले उसे घर से भी निकाल दिया था।

समझौते की चल रही कोशिश

समझौते की चल रही कोशिश

लड़के के गायब होने के बाद लड़की का परिवार इनको धोखे में रखे जाने की बात कह रहा है। लड़की पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है। उनका कहना है कि लाखों खर्च कर शादी के कार्ड बंटने से लेकर मैरिज होम और कैटरिंग बुकिंग तक सब तैयारियां हो चुकी थीं। लड़की पक्ष का कहना है कि ऐसा था तो पहले उन्हें बताया जाता। जिम्मेदार लोग और पुलिस दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+