वरमाला के बाद चौखट से वापस लौटा दूल्हा, दुल्हन ने किसी और संग रचा ली शादी

ग्वालियर शहर में एक शादी ने सभी को चौंका कर रख दिया। बारत लेकर आए दूल्हे को दुल्हन के परिवार ने वरमाला के बाद लौटा दिया और दूसरे लड़के से बेटी की शादी कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया।

Marriage

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में एक शादी ने सभी को चौंका कर रख दिया। बारत लेकर आए दूल्हे को दुल्हन के परिवार ने वरमाला के बाद लौटा दिया और दूसरे लड़के से बेटी की शादी कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों ने लिखकर दिया कि वो ये शादी नहीं करना चाहते।

स्टेज पर ही शुरू हो गया विवाद

स्टेज पर ही शुरू हो गया विवाद

कल्याण सिंह परिहार ने अपनी 18 साल की बेटी पिंकी का विवाह ट्रक ड्राइवर किशन परिहार से तय किया था। 4 दिसंबर को शादी का कार्यक्रम था। शाम को बारात घर पहुंची तो उसका अच्छे से स्वागत किया गया। इसके बाद वरमाला की रस्म निभाई गई। सभी स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे कि थोड़ी देर बाद बहस शुरू हो गई।

मंडप ले जाने पर हुई तीखी बहस

मंडप ले जाने पर हुई तीखी बहस

दोनों पक्षों में फेरे पर बहस शुरू हो गई। जब दुल्हन का मामा उसे फेरों के लिए स्टेज से ले जाने लगा तो दूल्हे के बहनोई ने रोक दिया। बहनोई का कहना था कि वरमाला के बाद दुल्हन उनकी हो गई है और उनके कहने पर ही जाएगी। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। मामा ने आरोप लगाया कि बहनोई ने उनके सीने पर बंदूक तान दी।

शादी के बीच ही चल गई गोली

शादी के बीच ही चल गई गोली

दूल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि वर पक्ष ने शादी में फायरिंग भी की। घरवाले दुल्हन को लेकर घर चले गए। पुलिस के आने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और वहां लिखकर दिया कि वो शादी नहीं करना चाहते हैं। दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर दूल्हे के विकलांग होने की बात छिपाने का भी आरोप लगाया। दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़का एक बार गिर गया और उसे चलने में दिक्कत हो रही है।

दूसरे लड़के से दुल्हन ने लिए सात फेरे

दूसरे लड़के से दुल्हन ने लिए सात फेरे

शादी टूटने के बाद दुल्हन पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर की चौखट से बारात लौट जाने से हर कोई परेशान था। इसी बीच दुल्हन के मामा ने अपनी बेटी के देवर को शादी के लिए राजी किया। फौरन उसके लिए कपड़ों का इंतजाम किया गया और दुल्हन की शादी उसी मंडप में दूसरे दूल्हे से की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+