गिरिराज का राबड़ी पर पलटवार, कहा- 24 को बिहार आ रहा हूं, जिनको रोकना है, रोक ले मुझे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया को अब आतंकियों का गढ़ बन जाने वाले बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि पूरे देश के आतंकवादी तो भाजपा दफ्तर में बैठे हैं
नई

राबड़ी देवी ने साधा था निशाना
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्रियों पर बिहार के माहौल को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अश्विनी और गिरिराज को बिहार में आने नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के इस्तीफे और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद ऐसे मंत्रियों को बख्शेगा नहीं। राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भी नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

'पूरे देश के आतंकवादी भाजपा के दफ्तर में बैठे हैं'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया को अब आतंकियों का गढ़ बन जाने वाले बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि पूरे देश के आतंकवादी तो भाजपा दफ्तर में बैठे है। राबड़ी देवी ने कहा, 'पूरे देश के आतंकवादी भाजपा के दफ्तर में बैठे हैं। जनता ने जवाब दे दिया इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता माफ नहीं करेगी 2019 में।'

नीतीश कुमार भी हैं नाराज
खबर हैं कि बिहार के सीएम दो केंद्रीय मंत्रियों से नाराज चल रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हर मसले पर अपना मौन धारण करने की नीति को खत्म करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि ना हम लोग भ्रष्टाचार से और ना ही समाज को बांटने और विभाजित करने वाली नीति के साथ समझौता कर सकते हैं। नीतीश कुमार ने अपने पार्टी दफ्तर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि वो सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भावना के पक्षधर हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें वोट की चिंता नहीं है, लेकिन वो वोट देने वालों की चिंता करते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने ये जवाब अपने सहयोगी भाजपा के उन दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे को निशाना पर रखकर दिया गया है जिन्होंने बिहार में सांप्रदायिक बातें कि है।












Click it and Unblock the Notifications