मोदी की रैली से पहले पुलवामा में ग्रेनेड अटैक, माहौल को बिगाड़ने की कोशिश
श्रीनगर। सोमवार को श्रीनगर और सांबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है। इस रैली के लिए जहां घाटी में सुरक्षा के इंतजाम कड़े हैं तो वहीं रैली से पहले रविवार को रात पुलवामा में ग्रेनेड अटैक के जरिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई।

सीआरपीएफ जवान घायल
पुलवामा के त्राल में एक पोलिंग बूथ पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है। पुलवामा में विधानसभा चुनावों के तीसरे दौर के मतदान के तहत वोट डाले जाएंगे।
इस मतदान से पहले मोदी शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आतंकवादियों ने पुलवामा से 35 किलोमीटर दूर त्राल इलाके के नूरपुरा में उग्रवादियों ने एक स्कूल पर ग्रेनेड फेंका, जहां मतदान केंद्र बनाया गया है।
सेना को लश्कर पर शक
पुलिस ने बताया, 'घटना में मतदान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।' वहीं सेना को शक है कि यह ग्रेनेड हमला लश्कर-ए-तैयबा की ओर से अंजाम दिया गया है।
दूसरा हमला सीआरपीएफ कैंप पर
दूसरा हमला सीआरपीएफ के कैंप पर हुआ। आतंकियों ने कैंप पर10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। सूत्रों के अनुसार यह कैंप अस्पताल परिसर में है। सेना का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में लगातार हुए हिंसा में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार नहीं कर सकते।
इससे पहले उरी में हुए धमाके में लश्कर-ऐ-तैयबा का हाथ होने की पुष्टि है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पकड़े गये लोगों में से कुछ लोग पाकिस्तानी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications