शोपियां में सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला, 9 जवान घायल
श्रीनगर। एक तरफ पंपोर में सरकारी बिल्डिंग में 24 घंटे से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को शोपियां जिले में आतंकी हमले की खबरें हैं।

शोपियां में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों और चार नागरिकों के घायल होने की जानकारी है।
आपको बता दें कि नौ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की एक एनकाउंटर में मौत होने के बाद घाटी में कर्फ्यू जारी है। यह कर्फ्यू अपने 95वें दिन में हैं। इस हमले की ज्यादा जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications