J&K: त्राल में आतंकियों का CRPF गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला, 2 जवान घायल
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सीआरपीएफ की एक पार्टी त्राल के बाटागुंड गांव से गुजर रही थी। तभी घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले से सीआरपीएफ के दो जवान घायल और कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए।

सभी घायलों को त्राल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाबलों पर अचानक हुए ग्रेनेड हमले से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications