श्रीनगर में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया
श्रीनगर के खानयान पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आज फिर आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर में खानयान पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक नागरिक के मारे जाने की खबर है जबकि एक और घायल हो गया है।

इस आतंकी हमले में पुलिस के चार जवान भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मारे गए नागरिक की पहचान गुलाम मोहम्मद खान के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के ईलाहीबाग का रहने वाला है।
गौरतलब हो कि आज ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications