Greatest Places 2023 की लिस्ट में भारत की इन दो जगहों ने बनाई जगह, जानें खासियत
Greatest Places 2023 की लिस्ट जारी हो चुकी है। विश्व भर की जगहों मेंं भारत की दो जगहों ने भी इस महान जगहों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

Greatest Places of 2023: भारत देश अपनी कला संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग हमारे अच्छे संस्कारों का अनुसरण तक करने लगे हैं। वहीं भारत अपने खूबसूरत और प्रसिद्ध स्थलों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। हर साल हजारों की संख्या में भारत के ट्यूरिस्ट प्लेस पर विदेशी पर्यटक यहां का सुंदर नजारा देखने के लिए आते हैं। वहीं भारतीयों को एक और गौरान्वित कर देने वाली खबर सामने आई है। भारत की दो जगहों ने विश्व भर की ग्रेटेस्ट प्लेस 2023 (Greatest Places of 2023) लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

दो भारतीय स्थान भी शामिल है।
टाइम पत्रिका ने वर्ष 2023 के लिए विश्व के ग्रेटेस्ट प्लेस यानी महान जगहों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है और इसमें दो भारतीय स्थान भी शामिल है। टाइम्स ने अपनी इस लिस्ट को जारी करते हुए इन स्थानों की जमकर तारीफ भी की है। टाइम ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कुछ गंतव्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा के लिए अधिक टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को लागू कर रहे हैं ... अन्य संपन्न, बढ़ रहे हैं और बदल रहे हैं।

विश्व के टॉप 50 महान जगहों में शामिल हुई भारत की ये दो जगहें
विश्व के महानतम स्थानों की वर्ष 2023 की लिस्ट में 50 स्थानों ने अपनी जगह बनाई है। इस सूची में दो भारतीय स्थान जिसने महान स्थानों की शामिल हुआ है उसमें पहला लद्दाख और ओडिशा का मयूरभंज शामिल हैं। लद्दाख ने जहां 31 नंबर पर अपनी जगह बनाई है वहीं 312 नबंर पर मयूरभंज है। जिन्हें प्राकृति नजारों, दुर्लभ बाघों, प्राचीन मंदिरों और रोमांचक और लजीज खाने के लिए चुना गया है।

लद्दाख की खासियत
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कश्मीर क्षेत्र का एक हिस्सा है ।बर्फ से ढकी हुई सुंदर पहाड़ी, नीला पानी और रंग बिरंगे पहाड़ यहां आने वाले हर पर्यटक को लुभाते हैं। बोद्ध धर्म के पौराणिक मंदिर, पोयांग लेक समेत यहां कई अन्य खूबसूरत जगहें हैं। इस आध्यात्मिक और पर्यटक स्थान पर आकर इंसान यहीं बस जाना चाहता है। 1947 से भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवाद का विषय रहा है। लद्दाख की सीमा पूर्व में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के भारतीय प्रशासित केंद्र शासित प्रदेश और पश्चिम में पाकिस्तान प्रशासित गिलगित-बाल्टिस्तान, और दक्षिण-पश्चिम कोने से लगती है।

मयूरभंज की खासियत
ओडिशा राज्य के 30 जिलों में से एक मयूरभंज जिला है ।यहां की आबो-हवा बहुत मनमोहक है। यहां के प्राकृतिक नजारे मन मोह लेने वाले हैं। मयूरभंज का पश्चिमी मैदान ओडिशा पठार का विस्तार है। वे ज्यादातर छोटी पहाड़ियों और ढलानों के साथ समतल हैं, क्षेत्रफल के हिसाब से ओडिशा का सबसे बड़ा जिले है जहां अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं और संथाल भाषा बोली जाती है। मयूरा जिसका अर्थ ओडिया में मोर है और भांजा 1949 तक जिले के दो शासक वंशों का नाम है। 14वीं शताब्दी के आसपास मयूर आकृति को बाद में भांजों द्वारा अपनाया गया और मयूरभंज के हथियारों के कोट पर चित्रित किया गया।
2023 के विश्व के Greatest Places
2023 के विश्व के महानतम स्थानों में शामिल हैं ये जगहें
- टाम्पा, फ्लोरिडा
- विलमेट वैली, ओरेगन
- रियो ग्रांडे, पी. आर.
- टक्सन, एरिजोना
- योसेमाइट नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया
- बोझमन, मोंटाना
- वाशिंगटन डीसी
- वैंकूवर
- चर्चिल, मैनिटोबा
- डिजॉन, फ्रांस
- पैंटेलरिया, इटली
- नेपल्स, इटली
- आरहस, डेनमार्क
- सेंट मोरिट्ज़, स्विट्जरलैंड
- बार्सिलोना
- टिमिसोआरा, रोमानिया
- सिल्ट, जर्मनी
- बेराट, अल्बानिया
- बुडापेस्ट
- वियना
- ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया
- कंगारू द्वीप, ऑस्ट्रेलिया
- डोमिनिका
- मेक्सिको सिटी
- गुआडालाजारा, मेक्सिको
- टोरेस डेल पैन नेशनल पार्क, चिली
- पेंटानल, ब्राजील
- मेडेलिन, कोलम्बिया
- ओलंतायटम्बो, पेरू
- रोआटन, होंडुरास
- लद्दाख, भारत
- मयूरभंज, भारत
- क्योटो
- नागोया, जापान
- इसान, थाईलैंड
- फुकेत, थाईलैंड
- जाजू द्वीप, दक्षिण कोरिया
- लुआंग प्रबांग, लाओस
- गीज़ा और सक़कारा, मिस्र
- चुलु हिल्स, केन्या
- मुसांज़े, रवांडा
- रबात, मोरक्को
- डकार सेनेगल
- लोंगो नेशनल पार्क, गैबॉन
- फ्रीटाउन प्रायद्वीप, सिएरा लियोन
- लाल सागर, सऊदी अरब
- अकाबा, जॉर्डन
- यरूशलेम
- शारजाह, यूएई
- तुआमोटू द्वीपसमूह, फ्रेंच पोलिनेशिया
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications