ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में एक साथ 18 फ्लैटों में डकैती से दहशत, 45 लाख की लूट
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ताबड़तोड़ 18 फ्लैटों में डकैती की घटना से सनसनी फैली हुई है। दिनदहाड़े हुए इस घटना ने पुलिस मुश्तैदी की कलई खोल दी है। डकैतों ने दोहपर 12 से 2 के बीच इस घटना को अंजाम दिया।

इन मकानों के रेजिडेंट्स ज्यादातर ऑफिस जाने वाले लोग हैं। शाम को घर आने पर उन्हें लूट की जानकारी मिली। लुटेरों ने सिर्फ कैश और जेवराज पर हाथ साफ किया। घटना के बाद सोसायटी वालों ने सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक मामला गौर सिटी का है। गौड़ सिटी वन की पार्क वेन्यू सोसायटी के रहने वाले प्रदीप देशवाल ने बताया की वह यहाँ अपने परिवार के साथ रहते है और नोएडा की एक कम्पनी में इंजीनियर का काम करते है। जब रात को वह ऑफिस से घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। देखने पर मालूम पड़ा की घर से नगदी और जेवरात भी गायब है। जब घटना के बारे में आस-पास वालो को बतया तो मालूम पड़ा की सोसायटी के 18 फ्लैटों में चोरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications