ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पानी टंकी में मिली महिला की लाश, दहला देगी पूरी घटना
Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पानी टंकी में एक महिला की लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के परिसर में उस समय दहशत फैल गई जब स्टाफ क्वार्टर की इमारत में पानी की टंकी से एक महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने पति और सास के साथ वहां रहती थी। महिला का पति और सास दोनों फिलहाल मौके से फरार हैं।
सास और पति दोनों मौके से फरार
पुलिस को शक है कि सास और पति ने मिलकर उनकी हत्या कर दी है और मौके से भाग गए हैं। पुलिस को पता चला है कि महिला का पति पास के जिम्स अस्पताल में काम करता था।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि दोनों अक्सर झगड़ते थे। रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि झगड़े के बाद ही महिला की हत्या की गई होगी। पुलिस अब उसके पति और सास की तलाश कर रहे हैं।
सीमेंटेड पानी की टंकी में पड़ी थी महिला की लाश
महिला के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता आरोपी की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है। जैसे ही खबर फैली कि सीमेंटेड पानी की टंकी में एक महिला का शव पड़ा है, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिवहरि मीना ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम बनाई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications