गैंगस्टर के इश्क में डूबी महिला कॉन्स्टेबल ने रचाई शादी, बहुत दिलचस्प है ये 'लव स्टोरी'

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। मामला ये है कि महिला पुलिसकर्मी का दिल एक गैंगस्टर पर आ गया। एकदम फिल्मी अंदाज में ये कहानी शुरू हुई तो बात शादी के बंधन तक जा पहुंची। महिला कॉन्स्टेबल और गैंगस्टर ने शादी रचा ली। पुलिस के मुताबिक, इस गैंगस्टर पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। कानून के रखवाले और इस गैंगस्टर की प्रेम कहानी बेहद रोमांचक है।

गैंगस्टर के इश्क में डूबी महिला कॉन्स्टेबल

गैंगस्टर के इश्क में डूबी महिला कॉन्स्टेबल

गैंगस्टर राहुल जब जेल में बंद था तो महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी बंदी गृह में थी। वहां ड्यूटी के दौरान दोनों नजदीक आए और इनके बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों छिप-छिप कर मिलने लगे थे। गैंगस्टर के जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद राहुल की पत्नी अपने ससुराल ठहराना जाती है लेकिन राहुल गांव पर नहीं जाता है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों गांव से कहीं दूर एक साथ रहते हैं, गांव में केवल राहुल की पत्नी ही कभी-कभी आती है।

अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है राहुल

अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है राहुल

राहुल, अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है। साल 2014 में दनकौर में व्यापारी मनमोहन हत्याकांड के बाद पुलिस ने अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया था, इनमें शार्प शूटर राहुल भी था। तब जमीन कब्जे से जुड़े विवाद में व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना की मां शकुंतला देवी ने साल 2016 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था।

दोनों अब गांव से दूर एक साथ रहते हैं

दोनों अब गांव से दूर एक साथ रहते हैं

उस चुनाव में जयप्रकाश उर्फ जगन की पत्नी ने शकुंतला देवी को चुनौती दी थी। राहुल ठसराना की मां एक वोट से ग्राम प्रधान का चुनाव हार गईं थी और जगन की पत्नी चुनाव जीत गई थी। इस हार के बाद से ही ठसराना जगन को अपना दुश्मन मामने लगा था। राहुल ठसराना पहले ऑटो चलाता था। 2008 में जुर्म की दुनिया में उसने कदम रखा। ऑटो चलाने के दौरान उसकी मुलाकात अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से हुई, जिसके बाद उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+