सेना के नाम पर राजनीति ना चमकाएं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद
सरकार की तरफ से आया राहुल गांधी की चिट्ठी का जवाब।
नई दिल्ली। राहुल गांधी के पीएम मोदी को खत लिखकर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेशन के मुद्दों को उठाने के बाद सरकार की तरफ से उन्हें जवाब दिया गया है।

राहुल गांधी के खत पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राहुल सेना को राजनीति से ऊपर रखें और वो अपने लाभ के लिए सेना के नाम का इस्तेमाल ना करे।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 'वन रैंक, वन पेंशन' नीति को लागू करने का निर्णय किया, जिससे राजकोष पर 10,000 करोड़ रुपये का सालाना बोझ बढ़ा है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, कि सेना देश की महत्वपूर्ण संस्था है। भारत को सुरक्षित बनाने की दिशा में वे संवेदनशील होकर काम कर रही है।
ये था राहुल गांधी का पीएम मोदी को लैटर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने मांग की है कि वन रैंक वन पेंशन को सही तरीके से लागू किया जाए, ताकि पूर्व सैनिकों को कोई भी शिकायत न रहे। उनका कहना है कि वन रैंक वन पेंशन पर सरकार की तरफ से वाजिब कदम नहीं उठाए गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सेना को जवानों को दिखाए कि सरकार उनकी फिक्र करती है। वे बोले कि सेना के जवानों को वह सब मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ही सरकार द्वारा एक्शन लेते हुए विकलांगता पेंशन को एक नए स्लैब सिस्टम में डाला गया। इसकी वजह से विकलांग सैनिकों को मिलने वाली पेंशन कम हो गई।
साथ ही उन्होंने सांतवें वेतन आयोग पर भी सवाल उठाया है। उन्हें पत्र में लिखा है कि सातवें वेतन आयोग से सैनिकों को निराश हाथ लगी है।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications