Delhi Power Cut: गर्मी के बीच दिल्ली में पावर कट का झटका! BRPL लिस्ट में देखें आपके इलाके में कब जाएगी बिजली
Delhi Power Cut: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों के निवासियों को बुधवार, 13मई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
बीआरपीएल (BRPL) ने घोषणा की है कि 13 मई को दक्षिण दिल्ली के हौज खास, आर.के. पुरम और पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, नांगलोई व मुंडका जैसे डिवीजनों में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव का काम किया जाएगा। यह कटौती सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय पर लागू होगी।

BSES Maintenance Shutdown: इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
BRPL द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
South Delhi में बिजली कटौती का समय
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों और विकास केंद्रों में तकनीकी खराबी सुधारने के लिए शटडाउन लिया जाएगा:
- Hauz Khas: सफदरजंग एन्क्लेव और हुमायूंपुर में दोपहर 01:05 से 03:05 तक बिजली गुल रहेगी।
- वहीं सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया (C-3 ब्लॉक) में सुबह 11:05 से दोपहर 01:05 तक कटौती होगी।
- इसके अलावा गौतम नगर में नए केबल बिछाने के लिए सुबह 10:05 से 11:35 तक शटडाउन रहेगा।
- R K Puram: मुनिरका के ब्लॉक BD, F, BC और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।
2. West Delhi के प्रभावित इलाके
पश्चिमी दिल्ली के कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम प्रस्तावित है:
- जनकपुरी और राजौरी गार्डन: राजौरी गार्डन ब्लॉक-11 में सुबह 10:00 से 12:00 तक और सुभाष नगर ब्लॉक-2 में पोल डैमेज ठीक करने के चलते सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 तक (4 घंटे) बिजली बंद रहेगी।
- नांगलोई : विकासपुरी एक्सटेंशन, नांगली विहार और पश्चिम विहार (ब्लॉक GH 8) जैसे इलाकों में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 तक ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन के कारण आपूर्ति बाधित होगी।
- मुंडका : रतन बाग और तिलंगपुर कोटला में नए सर्किट बिछाने के लिए सबसे पहले सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
- पालम: कैलाशपुरी पूर्व और मुख्य कैलाशपुरी के पॉकेट-बी में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक बिजली नहीं आएगी।
क्यों काटी जा रही है बिजली?
बीआरपीएल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस शटडाउन के पीछे कई महत्वपूर्ण तकनीकी कारण हैं:
नेटवर्क अपग्रेडेशन: बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग को संभालने के लिए पुराने ट्रांसफार्मर और सर्किट बदले जा रहे हैं।
RMU मरम्मत: हौज खास जैसे क्षेत्रों में रिंग मेन यूनिट (RMU) के ऑपरेशन मैकेनिज्म में आई खराबी को सुधारा जाना है।
नया इंफ्रास्ट्रक्चर: मुंडका और गौतम नगर जैसे इलाकों में नई एरियल बंच्ड (LTAB) केबल बिछाई जा रही हैं ताकि ट्रिपिंग की समस्या कम हो।
इमरजेंसी रिपेयर: सुभाष नगर में पोल डैमेज होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से 4 घंटे का लंबा शटडाउन लिया गया है।
Delhi Power Cut होने से गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी
दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। खासकर दिन के समय होने वाली बिजली कटौती से घरों, दुकानों और छोटे कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि BRPL का कहना है कि ये मेंटेनेंस कार्य लंबे समय के लिए बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर और सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे हैं।
उपभोक्ता कैसे लें जानकारी?
BRPL ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कटौती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन नंबर पर नजर बनाए रखें। कंपनी की ओर से संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को SMS और अन्य माध्यमों से भी सूचना भेजी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications