खुशखबरी: अब कभी भी ले अपना सब्सिडी वाला सिलेंडर

नयी दिल्ली। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। केन्द्र सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने एक महीने में सब्सिडी वाले एक सिलिंडर ही ले पाने की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

lpg cylinder

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब गैस सिलेंडर उपभोक्ता साल में मिलने वाले सब्सिडी के 12 सिलिडंर कभी भी ले सकेंगे। आपको बता दें कि अब तक उपभोक्ता एक महीने में सिर्फ एक सिलेंडर ले सकते थे। इस बाध्यता को अब मोदी सरकार ने खत्म कर लिया है।

पूर्ववर्ती यूपीए-2 सरकार ने एक साल में सब्सिडी के 12 सिलिंडर निर्धारित किए थे जिन्हें पहले 9 की संख्या पर रखा गया था। अब मोदी कैबिनेट ने इसी फैसले को बदल दिया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया ने इस फैसले से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 14.2 किलोग्राम (तय वजन) के 12 सब्सिडी वाले सिलिंडर उपभोक्ता साल भर में कभी भी ले सकेंगे, एक महीने में एक सिलिंडर उपभोग करने का नियम अब लागू नहीं होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+