लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह बनाए गए देश के पहले डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, डीजीआईडब्ल्यू का नया पद भी बनाया गया

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह देश के पहले डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाए गए हैं। भारत सरकार ने गुरुवार को डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) का पद बनाने के लिए पत्र जारी किया है। इस पद पर पहली नियुक्ति वर्तमान में सैन्य ऑपरेशन के डीजी लेफ्टिनेंट परमजीत सिंह को मिली है। इसके साथ-साथ सरकार ने सूचना महानिदेशक वॉरफेयर (डीजीआईडब्ल्यू) का नया पद भी बनाया है।

लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह बनाए गए देश के पहले डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, डीजीआईडब्ल्यू का नया पद भी बनाया गया

भारत सरकार ने सेना मुख्यालय के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) का पद बनाया है।इनके तहत डीजीएमओ, डीजीएमआई, डीजीपीपी, डीजी लॉजिस्टिक और डीजी इंफॉर्मेंशन वॉरफेयर आएंगे। सरकार ने सूचना महानिदेशक वॉरफेयर (डीजीआईडब्ल्यू) का नया पद भी बनाया है। डीजीआईडब्ल्यू के तहत अतिरिक्त महानिदेशक रणनीति संचार आएंगे।

बता दें कि देश के पहले आर्मी डेप्यूटी चीफ(रणनीति) बनाए गए लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह फिलहाल डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीडीएमओ) का पद संभाल रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को काउंटर टेरर ऑपरेशन में लंबा अनुभव है। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे. परमजीत सिंह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों का संचालन करने में बिताया है।

ये भी पढ़ें- किसानों और सरकार के बीच सात घंटे बैठक चली में नहीं निकला नतीजा, परसो फिर होगी बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+