मोदी सरकार और उग्रवादी संगठन NSCN (IM) के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक तरफ जहां संसद चल नहीं पा रही और पीएम नरेन्द्र मोदी पर 'मौन' रहने के आरोप लग रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पीएम ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार और नगा विद्रोही संगठन नैशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन, आई-एम) के बीच समझौता हुआ है। 7 आरसीआर पर हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया।

हस्ताक्षर के बाद नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नगालैंड से रिश्ते खराब रहे हैं। मैं शांति समझौते पर नागा नेताओं को धन्यवाद देता हूं। उत्तर पूर्वी इलाकों का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। दो दशक से सीजफायर बनाए रखने के लिए मोदी ने सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications