पिछले चार वर्षों में पांच करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार 5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लेकर आई है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है जोकि अभी भी पीछे छूट गए हैं और गरीबी में अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम ने कहा कि मौजूदा समय में शहर में हर कोई विकास की विकास के आंदोलन से जुड़ा है।

modi

अगले वर्ष जनवरी 2019 में वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर पीएम ने लोगों का समर्थन मांगा है और अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। अपनी सरकार की पहुंच लोगों तक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं और कार्यक्रम का लाभ उस योजना के लिए योग्य व्यक्ति को मिले।

भाजपा की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भाजपा सरकार उन लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है जोकि अब भी पिछड़े हुए हैं और गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों में पांच करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और भाजपा की केंद्र सरकार ने विकास के वो काम किए हैं जिसे पिछले 67 वर्षों में नहीं किया गया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह स्वच्छता ही सेवा मिशन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दें।

इसे भी पढ़ें- पीएम, सीएम और मंत्रियों के चुनाव प्रचार करने पर लगे रोक- राज्यसभा सांसद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+