जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला की हिरासत खत्म की गई, जारी हुआ आदेश

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की हिरासत को खत्म किए जाने के आदेश दिए हैं। बीते साल 5 अगस्त को फारूक अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया था। बीते आठ महीने से अब्दुल्ला हिरासत में हैं। जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने शुक्रवार को उनकी नजरबंदी खत्म किए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जम्मू और कश्मीर में प्रमुख सचिव (योजना) रोहित कंसल ने ये जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए) को रद्द कर दिया है।।

Recommended Video

    Farooq Abdullah की Detention खत्म, नजरबंदी खत्म होने के बाद ये बोले फारूक अब्दुल्ला |वनइंडिया हिंदी
    जम्मू कश्मीर: सरकार ने फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी हटाने के आदेश जारी किए

    फारूक अब्दुल्ला की पीएसए की मियाद को दो बार बढ़ाया जा चुका था। अगस्त में हिरासत में लिए जाने के बाद सितंबर में उन पर पीएसए लगाया गया। 13 दिसंबर को उनकी हिरासत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया। ये मियाद 13 मार्च को खत्म होनी थी, जिसे आगे ना बढ़ाने का फैसला जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लिया है।

    एनसी सांसद फारूक अब्दुल्ला और कश्मीर के सभी प्रमुख नेताओं को 5 अगस्त को हिरासत में ले लिया गया था। इनमें उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और शाह फैसल भी शामिल है। सभी पर पीएसए लगाया गया है। अब फारूक अब्दुल्ला की हिरासत को खत्म करने के आदेश जारी किए गए हैं। बाकी नेता अभी भी कैद में हैं।

    केंद्र सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करते हुए दो केंद्रशासित राज्यों में बांटने का फैसला किया था। इस बाबत संसद में बिल लाने से पहले ही कश्मीर के मुख्यधाराओं के ज्यादातर सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इसमें तीन पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के अलावा कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सांसद शामिल हैं। उनमें से कुछ नेताओं की रिहाई हो गई है। ज्यादातर बड़े नेता अभी भी हिरासत में हैं। इसके अलावा संचार साधने पर भी पांबदियां लगाई गई थींं। जो बाद में कुछ कम की गईं हैं, कई तरह की पाबंदियां अभी तक जारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+