प्रदूषण कम करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध: प्रकाश जावड़ेकर
नयी दिल्ली। पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार ने प्रदूषण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदूषण कम करने के सरकार के संकल्प को व्यक्त किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियों के अध्यक्ष और सदस्य सचिवों के दो दिन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने प्रदूषण से संबंधित पहलुओं पर विचार के लिए नए प्रदूषण अऩुसंधान संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव किया। मौत से पहले मार देगी दिल्ली-कानपुर-लखनऊ की आबोहवा!

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि विनाश के बगैर विकास की अवधारणा, सतत विकास, वायु प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, रेत खनन, नदियों के प्रदूषण और कचरा प्रबंधन पर विचार किया जाना चाहिए क्योंकि इससे समाज में जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने प्रदूषण से निपटने में अधिक उत्तरदायी होने की आवश्कता पर बल दिया। मंत्रालय का मिशन प्रकृति के पांच तत्वों के बीच संतुलन बनाए रखना और उनका संरक्षण है। उन्होंने बताया कि पहली बार मंत्रालय ने सीवेज ट्रीटमेंट के लिए निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में उत्तर प्रदेश की पांच नगरपालिकाओं के विरुद्ध राष्ट्रीय हरित ट्राइब्यूलन (एनजीटी) में मामला दर्ज कराया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, (सीपीसीबी) के अध्यक्ष एके मेहता ने कहा कि वनों तथा सदाबहार पौधों का क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने बताया कि प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की ऑनलाइन निगरानी तथा व्यापक पर्यावरण प्रदूषण सूचकांक (सीईपीआई) में संशोधन किया गया है और उद्योगों का नया वर्गीकरण किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications