जाट आंदोलन: सरकार ने मान ली मांग, किया आरक्षण देने का ऐलान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने OBC कोटे में आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक आंदोलन कर रहे जाटों की मांगों को कबूल करने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के महासचिव अनिल जैन ने कहा कि सरकार नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में जाटों को आरक्षण देगी। बीजेपी नेता ने कहा कि हरियाणा सरकार विधानसभा के इसी सत्र में जाट को आरक्षण देने को लेकर एक बिल पास किया जाएगा।
आपको बता दें कि जाट ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग को लेकर बीते 5 दिन से आंदोलनरत हैं। जाटों के प्रदर्शनों के कारण अब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 150 से ज्यादा जख्मी हैं।












Click it and Unblock the Notifications