ब्लैक फंगस को लेकर सरकार ने लिए बड़े फैसले, दवा बनाने के लिए 5 कंपनियों को दिया लाइसेंस

भारत सरकार ने कहा है कि वह ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस की दवा लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली, 27 मई। भारत सरकार ने कहा है कि वह ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस की दवा लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने 5 अन्य कंपनियों को लाइसेंस दिये हैं। वहीं, पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा है कि विश्व में यह दवा जहां भी उपलब्ध हो इसे लाया जाए।

Recommended Video

    Black Fungus की Medicine को लेकर PM Modi ने अधिकारियों को दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी
    Black fungus

    पीएम मोदी के इस आदेश के बाद दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशन इस दवा की आपूर्ति हासिल करने में लगे हुए हैं। भारत के सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्वरूप अमेरिका स्थित गिलियड साइंसेज भारत को इस दवा की आपूर्ति करने में मदद कर रहा है। गिलियड साइंसेज माइलान के जरिए भारत को एंबिसोम की आपूर्ति में तेजी लाने पर काम कर रहा है।

    दवा की 121,000 खुराक भारत पहुंचीं
    ब्लैक फंगस के इलाज में मददगार लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी (एम्बीसोम) दवा की अब तक 121,000 खुराक भारत पहुंच चुकी हैं। जबकि 85,000 शीशियां अभी और आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की आफत के बीच बढ़ रहे डेंगू के मामले, आम आदमी पार्टी ने एमसीडी को ठहराया जिम्मेदार

    10 लाख खुराक की आपूर्ति करेगी कंपनी
    अमेरिका स्थित गिलियड साइंसेज भारत को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी (एम्बीसोम) की 10 लाख खुराक की आपूर्ति करेगी। कंपनी अन्य देशों में उपलब्ध स्टॉक को भी वापस ले रही है, जिसकी आपूर्ति भारत को की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+