कोरोनावायरस से बचाने के लिए मेट्रो यात्रियों को लेकर सरकार करने जा रही ये बड़ा बदलाव
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मेट्रो यात्रियों के लिए सरकार करने जा रही ये बड़ा बदलाव Govt Likely to Replace Tokens with Smart Cards for Metro Trains to Prevent Covid-19 Spread
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने के लिए तीन मई तक देश भर में मोदी सरकार ने लॉकडाउन किया हैं। माना जा रहा हैं कि 3 मई के बाद लॉकडाउन में सशर्त कुछ छूट दी जाएगी। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेनों का संचालन कुछ एहतियात के साथ शुरु किया जाने की योजना हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से यात्रियों के बचाव के लिए स्टेशनों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके इसके लिए सरकार एक बड़ा ऐलान करने वाली है।
Recommended Video

दरअसल, मोदी सरकार ने मेट्रो स्टेशनों पर कोविड 19 के संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए स्टेशनों पर स्क्रीनिंग और भीड़ नियंत्रण के उपाय करवाने के लिए प्रबंध करवाए हैं। इसके साथ राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद सेवाओं के फिर से शुरू होने पर भारत भर के महानगरों में यात्रा करने के लिए टोकन के बजाए यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। ताकि हर दिन यात्रा के लिए टोकन लेने के लिए स्टेशनों पर लंबी लाइन और भीड़ एकत्र न हो। पहले से ही मेट्रों यात्रा के लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड जारी जाता है लेकिन इसके साथ टोकन की सुविधा थी।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, मेट्रो रेल सेवाओं की बहाली पर काम कर रहा हैं उसे मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) ने सुक्षाव दिया हैं। मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि मेट्रो हम केवल मेट्रो कार्ड के उपयोग की अनुमति देने और काउंटरों पर कतारों से बचने के लिए यथासंभव संपर्क रहित बनाने की योजना बना रहे हैं। ये प्रस्ताव मेट्रो द्वारा यात्रा करते समय सोशल डिस्टेसिंग लागू करने के केंद्र के उपायों का हिस्सा है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्टेशनों पर स्क्रीनिंग और भीड़ नियंत्रण के उपाय भी किए जाएंगे।

बता दें कोरोना संकट से लोगों को बचाने के लिए ट्रेनों और उड़ान सेवाओं के साथ मेट्रो ट्रेन सेवाओं को 25 मार्च से निलंबित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications