जेटली बोले- बदल सकता है वित्त वर्ष, नवंबर में पेश होगा बजट!

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोक सभा में कहा है कि सरकार देश का वित्त वर्ष बदलने पर विचार कर रही है। अगले साल से मोदी सरकार वित्त वर्ष को जनवरी से दिसंबर तक कर सकती है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में वित्त वर्ष अप्रैल से लेकर मार्च तक चलता है। इसके अलावा यह भी खबर है कि सरकार अगले साल से बजट पेश करने का समय भी बदल सकती है। मौजूदा समय में जो बजट फरवरी में पेश होता है। अगले साल से मोदी सरकार नवंबर में बजट पेश कर सकती है।

जेटली बोले- बदल सकता है वित्त वर्ष, नवंबर में पेश होगा बजट!

150 साल पुरानी परंपरा टूटेगी
अगर ऐसा हो जाता है तो पिछले 150 सालों से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी। अप्रैल से मार्च तक वित्त वर्ष की व्यवस्था 1867 में बनाई गई थी। पीएम मोदी की तरफ से इस बदलाव को सही कहा गया है, जिसके बाद से अब सरकार भी वित्त वर्ष में बदलाव करने की तैयारी में लगी हुई है। ऐसे में हो सकता है कि अगले साल से कैलेंडर ईयर की तर्ज पर ही काम-काज हों।

बजट को लेकर दूसरा ऐतिहासिक फैसला
इस बार सरकार ने बजट को एक महीने पहले ही यानी 1 फरवरी को पेश कर दिया था। यह सरकार का बजट को लेकर पहला ऐतिहासिक बदलाव था। अगर बजट को नवंबर में पेश किया जाना तय हो जाता है तो यह बजट को लेकर सरकार का दूसरा ऐतिहासिक फैसला होगा। यहां आपको बता दें कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले से पहले तक बजट फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में पेश किया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+