यूपी के राज्यपाल बने राम नाइक, केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाइक, टंडन, त्रिपाठी और कोहली की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। एक अलग सूचना में कहा गया है कि आचार्य से त्रिपुरा के राज्यपाल का कामकाज भी देखने के लिए कहा गया है, जहां के राज्यपाल वक्कोम पुरुषोत्तमन ने इस्तीफा दे दिया है।
आज पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ने औपचारिक तौर पर नियुक्ति कर दी है। नाइक ने पहले ही खुद राज्यपाल बनने की पुष्टि की थी। मुंबई में उन्होंने कहा था 'मेरी पार्टी ने मुझसे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद स्वीकार करने को कहा गया है। मैने हां कह दिया है। यह एक चुनौतीपूर्ण काम है। मैं चुनौतीपूर्ण काम करने का आदी हूं।"












Click it and Unblock the Notifications