वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, दिल्ली, यूपी और बिहार में एक दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम एम्स में 93 साल की आयु में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरे देश में 7 दिन का शोक घोषित किया। वाजपेयी के निधन पर दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी झारखंड और उत्तराखंड़ में सात दिन का राज्यकीय शोक और एक दिन की सरकारी छुट्टी ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने 18-19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

इन राज्यों ने रखा एक दिन का सरकारी अवकाश

इन राज्यों ने रखा एक दिन का सरकारी अवकाश

सरकारी स्कूलों के अलावा कल दिल्ली के बाजार भी बंद रहेंगे। व्यापारी संघ की ओर से ऐलान किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में कल दिल्ली के बाजारों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा देश के कई राज्यों दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी , झारखंड , पंजाब और उत्तराखंड़ में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

बिहार और झारखंड में भी सात दिन का राजकीय अवकाश घोषित

बिहार और झारखंड में भी सात दिन का राजकीय अवकाश घोषित

इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी सात दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। बिहार और झारखंड सरकार ने एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे देश के लिये बड़ा नुकसान बताया है।

वाजपेयी के निधन पर भावुक हुए आडवाणी, कुछ ऐसे किया याद

वाजपेयी के निधन पर भावुक हुए आडवाणी, कुछ ऐसे किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके पुराने सहयोगी लालकृष्ण अडवाणी ने कहा है कि मैंने 65 साल से अपने दोस्त रहे शख्स को को दिया है। आडवाणी ने कहा कि मैं उन्हें कभी नहीं भूल पाऊंगा। हम 65 साल से मित्र थे। उनका दुनिया से चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आडवाणी ने कहा कि इस घड़ी में दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आडवाणी ने अपने बयान में कहा है कि आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। भारत के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी को हमने खो दिया है। मेरे लिए वो एक वरिष्ठ साथी से भी बढ़कर थे। 65 साल से भी ज्यादा समय तक वो मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे थे। मेरे पास उनकी यादें, आरएसएस के प्रचारक के दिनों से, भारतीय जन संघ की स्थापना, आपातकाल के दौरान हमारा संघर्ष, आगे जनता पार्टी का बनना और बाद में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तक बहुत सारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+