मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 साल से कम सर्विस करने वाले सैनिकों को भी मिलेगा इनवैलिड पेंशन
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने सशस्त्र बलों के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 10 साल से कम की सर्विस करने वाले सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को इनवैलिड पेंशन की अनुमति देने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इनवैलिड पेंशन देने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंजूरी दे दी है। अभी तक इनवैलिड पेंशन उन कर्माचारियों को मिलती थी, जिन्होंने 10 साल से अधिक की सर्विस की हो।

सरकार के इस फैसले से उन सैनिकों को लाभ मिलेगा जो 04 जनवरी 2020 या इसके बाद से सर्विस में है। इससे पहले इनवैलिड पेंशन के लिए 10 साल या उससे अधिक की सर्विस होना जरूरी था। 10 साल से कम की सर्विस पर इनवैलिड ग्रेच्युटी दी जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications