गोविंदा से पहले उनकी पत्नी को हुआ था कोरोना, सुनिता बोलीं- मैं कोलकाता में महामारी की चपेट में आई

गोविंद से पहले उनकी पत्नी को हुआ था कोरोना, सुनिता बोलीं- मैं कोलकाता में महामारी की चपेट में आई

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है और राज्य में मुंबई पर सबसे ज्यादा इसका खतरा है। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को कोरोना हो रहा है। ताजा मामला अभिनेता गोविंदा का है। रविवार (04) अप्रैल को ये जानकारी मिली की गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वो होम क्वारंटाइन हैं। गोविंद में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं। गोविंदा से पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। गोविंदा के कोरोना संक्रमण होने के बाद उनकी पत्नी सुनिता आहूजा ने कहा है कि पति गोविंदा से पहले वो कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रविवार को पुष्टि की थी कि गोविंदा में हल्के लक्षणों के कोरोना हैं और वो होम क्वारंटाइन में हैं।

Govinda

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Govinda और उनकी सास कोरोना पॉजिटिव, पत्नी सुनीता हुईं ठीक| वनइंडिया हिंदी

      मुझे लगता है कि मैं कोलकाता में संक्रमित हो गई थी-गोविंदा की पत्नी

      सुनीता ने अब खुलासा किया है कि वह कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कोलाकात की यात्रा के दौरान वो महामारी की चपेट में आई थीं। एक वेबसाइट से बात करते हुए सुनिता ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं कोलकाता में संक्रमित हो गई थी। गोविंदा और मैं एक चैनल के शो के लिए वहां गए थे। हम दोनों के तस्वीरों को लेने के लिए काफी भीड़ वहां जुट गई थी। भीड़ पागलपन पर उतर आई थी। मेरे मुंबई लौटने के बाद मुझमें कुछ लक्षण विकसित हुए और खुद का परीक्षण किया तो दुर्भाग्य से रिजल्ट पॉजिटिव निकला। वैसे भी, मैं अब ठीक हूं, लेकिन अब यह (कोरोना) उनके (गोविंदा) पास है।"

      पत्नी सुनिता ने बताया- गोविंदा को शरीर में दर्द और सर्दी है

      पत्नी सुनिता ने बताया, गोविंदा को शरीर में दर्द हो रहा है और सर्दी है, लेकिन उनका आहार प्रभावित नहीं हुआ है। कोरोना जांच से पहले भी उनको सर्दी और बॉडी पेन था, हमने सोचा कि यह सबसे अच्छा होगा अगर वह कोविड-19 परीक्षण करवा सकें, जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हालांकि उनकी स्वाद लेने और सूंघने की क्षमता बरकरार है।उन्हें कोई बुखार भी नहीं है। अहम बात यह है कि वे अच्छी तरह से खा रहे हैं।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+