पश्चिम बंगाल में कानून व्‍यवस्‍था पर बोले राज्यपाल- यहां अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं

पश्चिम बंगाल में कानून व्‍यवस्‍था पर बोले राज्यपाल- यहां अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्‍यपाल राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था को चौपट बताते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। राज्यपाल ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत ही भयावह है। यहां अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उनहोंने बताया कि पिछले दिनों 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 3 अन्य जगहों जिनको गिरफ्तार किया गया है वो इन्‍हीं इलाकों के हैं। पुलिस और राज्य एजेंसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उन्‍होंने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है।

Jagdeep Dhankar

बता दें सितंबर माह के अंत में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कहा था कि उन्हें कानून-व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। वह शुतुरमुर्ग की तरह आवरण लगाकर चीजों से अनजान बने रहने की प्रवृत्ति दर्शा रहे हैं। राज्यपाल ने ये भी कहा था कि राज्य आतंक एवं अपराध का पनाहगाह बन गया है। बंगाल से संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी होने पर राज्यपाल धनखड़ ने राज्य के खराब कानून व्यवस्था के बारे में पत्र लिखा था। जिस पर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल की डीजीपी को लेकर लिखी चिट्ठी पर एतराज जताया था।

Jagdeep Dhankar

ममता बनर्जी ने कहा है कि आपने डीजीपी के लिए जो लिखा वो बहुत ही परेशान करने वाला और पीड़ा पहुंचाने वाला है। आपको इस तरह से पुलिस और राज्य सरकार की गलत तरह से आलोचना नहीं करनी चाहिए।आपने डीजीपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों के लिए जिस तरह की बातें कही हैं। उनसे मैं काफी दुखी और परेशान हूं। आपका पत्र में राज्य पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ असंवेदनशील निर्णयों का एक समावेश है। आपने जो बातें राज्य की पुलिस के लिए कही हैं, उनमें कोई सच नहीं है। मालूम हो कि प्रदेश सीएम पर राज्‍यपाल इससे पहले कोरोना महामारी, लॉकडाउन, कानून व्यवस्था, केंद्र की योजनाएं और कई मुद्दों पर हमला बोल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+