तमिलनाडु राजनीतिक संकट: कल चेन्नई लौटेंगे राज्यपाल, करेंगे विधायक और शशिकला से मुलाकात
तमिलनाडु में उठे राजनीतिस संकट के बीच राज्यपाल सी विद्यासागर कल चेन्नई लौटेंगे। वो कल वहां विधायकों और शशिकला से मुलाकात करेंगे।
चेन्नई। तमिलनाडु में राजनीतिक संकट जारी है। एआईडीएमके का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयललिता के निधन के बाद पार्टी में फूट पैदा हो गई है। सत्ता के लिए विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद के बीचअन्नाद्रमुक ने पार्टी महासचिव वीके शशिकला की अध्यक्षता में हुई बैठक में 131 विधायकों के शरीक होने का दावा किया। । वहीं अब खबर आ रही है कि राज्यपाल सी. विद्यासागर राव कल चेन्नई लौटेंगे।

चेन्नई लौटने के बाद वो शशिकला और विधायकों से मुलाकात करेंगे।इससे पहले ओ पेन्नीसेल्वम ने कहा था कि शशिकला ने उनसे जबरन इस्तीफा दिलवाया। वो देर रात उन्होंने अम्मा की समाधि गए और कहा कि जयललिता चाहती थी कि वो ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि उनके पास विधायकों का समर्थन हैं और वो उचित वक्त आने पर सदन में बहुमत साबित करेंगे।
वहीं मुंबई स्थित राजभवन से खबर आई कि राज्यपाल सी विद्यासागर कल दोपहर चेन्नई के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि उनके पास महाराष्ट्र का भी भार है। लेकिन तमिलनाडु में उठे सियासी उठापटक के दौरान सी रविद्यासागर के तीन दिनों से चेन्नई से दूर रहने पर कयास लगाया जाने लगा कि वो शशिकला को मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाना चाहते है। लेकिन अब खबर आ गई है कि वो कल चेन्नई रवाना होंगे।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications