गर्भ निरोधक का काम करेगा ये इंजेक्शन, जानिए कैसे

अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में कहा दूसरे चरण में यह गर्भ निरोधक इंजेक्शन उप जिला अस्पतालों, कम्युनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

नई दिल्ली। महिलाओं को प्रजनन के अधिकार को और अधिक सुरक्षा देते हुए जल्द ही सरकार ऐसा गर्भनिरोधक लाने की तैयारी में है, जो इंजेक्शन के रूप में होगा। यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसकी शुरुआत में यह इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

injection

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में कहा दूसरे चरण में यह गर्भ निरोधक इंजेक्शन उप जिला अस्पतालों, कम्युनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

शुक्रवार को अनुप्रिया पटेल ने लिखित रूप से कहा- सरकार का उद्देश्य इन गर्भ निरोधक इंजेक्शन को आम जनता तक पहुंचाना है। इस गर्भ निरोधक इंजेक्शन को लाने का फैसला किया जा चुका है। इसकी शुरुआत मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों से की जाएगी।

कैसे काम करेगा ये इंजेक्शन?

डीऑक्सी मेड्रॉक्सीप्रोजेस्ट्रोन एसेटेट नाम का यह इंजेक्शन तीन महीने तक गर्भधारण से छुटकारा दिलाएगा। यह इंजेक्शन महिला की बांह या कमर के मांसल एरिया पर लगाया जा सकेगा। इस दवा में ऐसे फीमेल हॉर्मोन हैं, जो अंडाशय से होने वाले अंडोत्सर्ग को रोकता है।

प्रजनन को रोकने वाला यह छठा गर्भ निरोधक है जो सरकार की तरफ से लोगों को मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा। इससे पहले सरकार पांच तरह के गर्भ निरोधक लोगों को मुफ्त में मुहैया करा रही है, जिनमें महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी, आईयूडी, कॉन्डोम और गर्भ निरोधक गोलियां शामिल हैं।

रीडिजाइन की जा रही कॉन्डोम की पैकेजिंग

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा सरकार द्वारा परिवार नियोजन को और अच्छे से करने के लिए कुछ नए प्रस्ताव रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉन्डोम की पैकेजिंग को रीडिजाइन किया गया है, ताकि उसकी मांग में बढ़ोत्तरी हो।

इसके अलावा गर्भ निरोधक की मांग को बढ़ाने के लिए मीडिया कैंपने किए जा रहे हैं और साथ ही नसबंदी पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर द्वारा लोगों के घरों तक गर्भनिरोधक पहुंचाने की प्रक्रिया को पूरे देश में फैलाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+