चोरी पकड़वाइये और लीजिए 15 लाख का इनाम...

नयी दिल्ली। सरकार आपको एक खास मौका दे रही है 15 लाख रुपए का ईनाम पाने का। जी हां अगर आप चोरी पकड़वाते हैं तो सरकार आपको 15 लाख रुपए ईनाम के तौर पर देगी। दरअसल टैक्स की चोरी से निपटने के लिए सरकार ने एक नया तरीका खोज निकाला है।

money

अगर आप सरकार को टैक्स डिफॉल्टर्स की जानकारी देते हैं तो सरकार की तरफ से 15 लाख रूपये का इनाम मिलेगा। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार का मानना है कि इस पहल से बड़े टैक्स चोरों को पकड़ने में सफलता मिल सकती है।

वित्त मंत्रालय ने नई नियमावली जारी कर कहा है जो लोग टैक्स चोरी करने वाली बड़ी मछलियों की सटीक जानकारी विभाग को देंगे, उन्हें सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। सरकारी नियम के मुताबिक सूचना देने वालों को कुल बकाया टैक्स राशि से 10 फीसदी हिस्सा या अधिक का इनाम दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+