अडानी पर आर-पार! आप सांसद संजय सिंह ने कहा- 'गौताम अडानी को गिरफ्तार किया जाए'
Sanjay Singh On Gautam Adani: अडानी समूह के प्रमुख गौतम आडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एक कांट्रेक्ट से जुड़ा है। अमेरिका में अपनी कंपनी को कान्ट्रेक्ट दिलाने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को 265 मिलियन Dollar की रिश्वत देने का आरोप है। इसे लेकर New York में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। New York के फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस योजना से अडानी को अगले 20 सालों में 2200 करोड़ की धोखाधड़ी और रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गौतम अडानी और मोदी सरकार पर हमला बोला है।
"PM मोदी ने अडानी को बिजली ठेका दिलाने के लिए दबाव बनाया"
आप सांसद संजय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अडानी समूह पर बड़े आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं, वहां वह भारत का नहीं बल्कि अपने मित्र अडानी का लाभ देखते हैं। संजय सिंह ने कहा, अमेरिका में अडानी के खिलाफ जो मामला सामने आया है, वह बेहद ही आश्चर्यजनक है। मोदी जी ने अपने दोस्त को बिजली ठेका दिलाने के लिए दबाव बनाया। इसके साथ ही अडानी ने अधिकारियों को ₹2100 करोड़ से ज़्यादा की रिश्वत भी दी।

"गौतम अदाणी के भतीजे ने रिश्वत दी"
संजय सिंह ने कहा कि इस मामले की अमेरिका में पिछले 2 साल से जांच चल रही थी और इसमें सामने आया कि गौतम अडानी के भतीजे सागर अडानी ने अधिकारियों को रिश्वत खिलाई और इसके साक्ष्य भी मिले हैं। अब अमेरिका में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ है। बीजेपी वाले इन्हीं अडानी के साथ खड़े हैं। अडानी ने दिल्ली में भी अधिकारियों को रिश्वत खिलाकर दिल्ली में घुसने की कोशिश की लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ऐसा होने नहीं दिया। अब अगर दिल्ली में बीजेपी आ जाती है तो बिजली महंगी करके जनता को लूटा जाएगा।
अडानी पर महंगी बिजली बेचने का आरोप
इसके साथ ही संजय सिंह ने अडानी समूह पर बीजेपी सरकार के सहयोग से महंगी बिजली बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को नरेंद्र मोदी की जांच करानी चाहिए। नरेंद्र मोदी और बीजेपी की शह पर ही गौतम अदाणी ने कई राज्यों को महंगी बिजली बेची है। गौतम अडानी की कंपनी को ठेका देने वाले अधिकारियों, गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को गिरफ़्तार किया जाये। अब दिल्ली की जनता को भी सावधान रहना है कि अगर दिल्ली में गलती से भी BJP आ गई तो यहां भी लोगों महँगी बिजली मिलेगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भारत के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अधिकारियों ने दो मामलों में रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा New York की एक अदालत में आपराधिक अभियोग दायर किया गया है, जिसमें गौतम अडानी और उनके भतीजे समेत सात लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications