PAN कार्ड और Aadhaar को लिंक करने की तारीख बढ़ी, ऐसे करें लिंक

नई दिल्ली। सरकार ने शनिवार को पैन कार्ड (PAN) को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 तय की गई है। इससे पहले आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 सितबंर 2019 रखी गई थी। बता दें कि जुलाई में बजट पेश होने के समय पैन और आधार से संबंधी नियमों में बदलाव किए जाने की घोषणा की गई थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने ही पैन और आधार लिंक करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2019 ही जारी की थी।

31 तक आधार से लिंक करवा लें पैन

31 तक आधार से लिंक करवा लें पैन

इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितबंर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2019 कर दी है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इससे पहले मार्च में, सरकार ने आधार से पैन लिंक करने की समय सीमा छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी थी। अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया तो है तो 31 सितंबर तक इसे लिंक करवा लें। अगर आपने 30 सितंबर तक यह काम नहीं किया तो आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है।

ऐसे लिंक करें पैन को आधार से

अगर आपने इस तारीख तक आधार-पैन लिंकिंग का काम नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड रद्द या अमान्‍य हो सकता है। इस संबंध में सीबीडीटी की ओर से कई बार संकेत भी दिए जा चुके हैं।ऐसे चेक करें आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं- आप अपने पैन आधार लिंक ऑनलाइन का स्टेटस जानने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/e-FilingGS/Services/AadhaarPreloginStatus.html पर जा सकते हैं। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।

ऐसे पूरा करें लिंक का प्रोसेस

ऐसे पूरा करें लिंक का प्रोसेस

आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट ( www.incometaxindiaefiling.gov.in ) पर जाना होगा। जहां पर आपको पैन-आधार लिंक करने का विकल्प दिखाई पड़ेगा। आईटी (IT) की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पैन आधार लिंक ऑनलाइन (Pan Aadhaar Link Online) पर क्लिक करिए। अपना पैन नंबर डालिए.पूछे गए स्थान पर अपना आधार नंबर डालिए। आधार में लिखा गया अपना नाम सही कैटेगरी में भरिए। अगर आपके आधार कार्ड में केवल बर्थ ईयर ही लिखा हुआ है तो आप उस बॉक्स पर मार्क करिए जहां पर लिखा हो- आई हैव ओनली ईयर ऑफ बर्थ इन आधार कार्ड। अगर आप अपनी आधार से जुड़ी डिटेल्स को UIDAI से चेक कराना चाहते हैं तो आप 'I agree to validate my Aadhar details with UIDAI' वाले बॉक्स को टिक करें। पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करने के लिए स्क्रीन पर नजर आने वाले इमेज कोड को भी भरना होगा। इसके बाद आधार पैन को लिंक करने के लिए लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें।

VIDEO: रामबन में 3 आतंकियों को ढेर कर सेना के जवानों ने ऐसे मनाया जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+